Bhimrao Ambedkar Punyatithi : डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि आज, इन दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
Bhimrao Ambedkar Punyatithi : संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की आज 66 वीं पुण्यतिथि है। उन्होंने समाज की बुराइयों और ऊंच-नीच को खत्म करने के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया था। आज उनकी पुण्यतिथि पर पीएम मोदी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ ही कई दिग्गजों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Bhimrao Ambedkar Punyatithi :
डॉक्टर भीमराव का निधन साल 1956 में आज ही के दिन हुआ। उन्होंने भारत के संविधान का निर्माण किया था और अपने पूरे जीवन में समाज में फैले जातिवाद , छुआछूत, ऊंच-नीच और बुराइयों को खत्म करने का प्रयास करते रहे। उनकी पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के रुप में मनाया जाता है। बता दें कि उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार और भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
आज उनकी पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नई दिल्ली में उनकी मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बाबा अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी और याद करते हुए कहा कि “महापरिनिर्वाण दिवस पर, मैं डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और हमारे राष्ट्र के लिए उनकी अनुकरणीय सेवा को याद करता हूं। उनके संघर्षों ने लाखों लोगों को उम्मीद दी और भारत को इतना व्यापक संविधान देने के उनके प्रयासों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।”
Bhimrao Ambedkar Punyatithi : इसके साथ ही उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मलिकार्जुन खड़गे ने बाबा भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी।
ये भी पढ़े : मंत्री के निजी सचिव पर मुकदमा हुआ दर्ज किए थे फर्जी सिग्नेचर ?