Bhagwant Mann Marriage : पंजाब के सीएम भगवंत मान की शादी, शामिल हुए केजरीवाल
Bhagwant Mann Marriage : पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आज अपने से 16 साल छोटी डॉक्टर गुरमीत कौर से चंडीगढ़ के गुरुद्वारे में शादी कर ली है और शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिता की रेस्में निभाई।
Bhagwant Mann Marriage :
शादी की तस्वीरें :
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज डॉक्टर गुरमीत कौर के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं और शादी में परिवार के साथ करीबी रिश्तेदार और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहुंचे साथ ही दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी अपने परिवार के साथ शादी में पहुंचे। बात करें गुरमीत कौर की तो वह 32 साल की हैं और कुरुक्षेत्र की रहने वाली हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने ट्विटर के जरिए शादी की कुछ तस्वीरें लोगों के साथ शेयर की हैं। भगवंत मान और गुरमीत कौर की शादी सिख रीति रिवाज से पूरी की गई।
Bhagwant Mann Marriage : बता दें कि सीएम भगवंत मान 48 साल के हैं और साल 2015 में उनका अपनी पहली पत्नी से तलाक हो गया था उनके दो बच्चे भी हैं जो अपनी मां के साथ अमेरिका में रहते हैं।
ये भी पढ़ें : सावधान किसी की दी माज़ा पीना पड़ सकता है महंगा