Assembly Election 2022 : चुनाव से पहले कार से पकड़े 30 लाख रूपए

Uk Tak News

Assembly Election 2022 : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 से पहले धन बल का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन की टीम में कार्यवाही करती हुई नजर आ रही हैं, हाल ही में देहरादून के नेहरू कॉलोनी में फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने कार सवार युवकों से 30 लाख रूपए का कैश बरामद किया है, हालांकि अभी पूरे मामले में आरोपियों की जांच पड़ताल चल रही है |

Assembly Election 2022

Assembly Election 2022 :

Assembly Election 2022 : जिला प्रशासन की मानें तो 30 लाख की नगदी पकड़ने के मामले में इनकम टैक्स टीम को भी सूचना दे दी गई है, देहरादून के जिला अधिकारी  ने बताया कि नेहरू कॉलोनी  चौक पर टीम ने 30 लाख रूपए कार से बरामद किए हैं, रुपयों के बारे में लेन देन या बैंक स्टेटमेंट जैसा कोई सबूत फिलहाल सामने नहीं आया है, फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने नगद रुपयों को अपने कब्जे में लिया है, आरोपियों की जानकारी जुटाई जा रही है, साथ ही जिला अधिकारी ने बताया कि राजधानी में 15 चेक पोस्ट बनाए गए हैं, जिसमें 60 टीमें नगदी और अवैध सामग्री की धरपकड़ कर रही है |

Assembly Election 2022

 

ये भी पढ़ें : पूर्व मुख्यमंत्री रावत नहीं लड़ेंगे चुनाव , राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा लेटर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *