Friday, July 24, 2026
Latest:
उत्तराखंड

कांग्रेस के अच्छे घोड़ों पर है भाजपा की नजर

Uk Tak News

कांग्रेस के अच्छे घोड़ों पर है भाजपा की नजर

 

मध्य प्रदेश में राहुल गांधी ने जबसे लंगड़े घोड़ा का जिक्र किया है, तभी से कांग्रेस में इन दिनों लंगड़े घोड़े की चर्चा खूब चल रही है. धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने पार्टी का लंगड़ा घोड़ा ढूंढ लिया है. हरीश धामी ने हरक सिंह रावत को कांग्रेस का लंगड़ा घोड़ा करार दिया . उन्होंने कहा कि हरक सिंह रावत जैसे नेता ही लंगड़े घोड़े हैं. क्योंकि जब पार्टी के लिए दौड़ने की जरूरत थी, तब लंगड़ापन दिखाकर बीजेपी में चले गए.

बाइट — हरीश धामी, विधायक धारचूला

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा की कांग्रेस के अंदर लंगड़े घोड़े की क्लास शुरू हो चुकी है कांग्रेस के अंदर लंगड़े घोड़े की कमी नहीं है और जो अच्छे दौड़ने वाले घोड़े थे वह हमारे साथ आ गए हैं आगे महेंद्र भट्ट ने कहा कि हम अभी कांग्रेस के अंदर और भी अच्छे घोड़े की तलाश कर रहे हैं उन्हें हम पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे और 2027 के विधानसभा चुनाव में हम भारी मतों से जीत हासिल करेंगे।

बाइट — महेंद्र भट्ट प्रदेश अध्यक्ष भाजपा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *