उत्तराखंड

भाजपा में कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश, मां के अपमान पर मांगी सद्बुद्धि

Uk Tak News

भाजपा में कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश, मां के अपमान पर मांगी सद्बुद्धि

उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी के खिलाफ किए गए कथित अपमानजनक शब्दों की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा नकारात्मकता फैलाने का काम करती है और इस बार प्रधानमंत्री की माता जी के लिए जिस प्रकार के शब्दों का इस्तेमाल किया गया, उससे समाज के विभिन्न वर्गों में स्वाभाविक आक्रोश उत्पन्न हुआ है। महेंद्र भट्ट ने कहा कि इस घटना के विरोध में देहरादून में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक प्रदर्शन भी किया है। यह प्रदर्शन कांग्रेस नेताओं को सचेत करने और उन्हें सद्बुद्धि प्रदान करने की मांग के लिए था। भट्ट ने कहा, “प्रधानमंत्री की माता जी के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग न केवल उनकी मां का अपमान है, बल्कि यह समस्त महिला शक्ति का अपमान है। हमने इस विषय को गंभीरता से उठाया और देहरादून में एक मजबूत संदेश दिया गया।

बाइट – महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *