Yashpal Arya As Opposition Leader : सदन में जनता की आवाज उठाएंगे नेता प्रतिपक्ष

Uk Tak News
Yashpal Arya As Opposition Leader : आज राजधानी देहरादून में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने पदभार ग्रहण किया। जहां इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव, हरीश रावत और नए प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा मौजूद रहे। हालांकि इस दौरान यशपाल आर्य ने कांग्रेस हाईकमान का आभार जताया और कहा कि वो सदन में जनता की आवाज और जन सरोकारों के मुद्दों को उठाएंगे।

Yashpal Arya As Opposition Leader:

Yashpal Arya As Opposition Leader

गुटबाजी पर बयान :

Yashpal Arya As Opposition Leader : यशपाल आर्य ने पार्टी नेतृत्व को विश्वास दिलाया कि वे उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे तथा जनहित के मुद्दों को पार्टी के सभी सम्मानित विधायकों के सहयोग से सदन में पूरी शिद्दत से उठायेंगे तथा जनता के हित की हर लडाई लडेंगे। प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने यह भी बताया कि तिलक राज बेहड एवं  राजेन्द्र सिंह भण्डारी अस्वस्थ होने के कारण पदभार ग्रहण कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाये |

Yashpal Arya As Opposition Leader

Yashpal Arya As Opposition Leader : जबकि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  प्रीतम सिंह  के क्षेत्र में सडक हादसा होने तथा  विक्रम सिंह नेगी का पारिवारिक समारोह में व्यस्तता के चलते कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके। लोहाघाट विधायक  खुशहाल सिंह अधिकारी ने पत्र के माध्यम से अपनी पारिवारिक परिस्थितियों के चलते उपस्थित होने मे असमर्थता जताई |
Yashpal Arya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *