Wrestlers Protest At Jantar Mantar: दिल्ली में धरने पर क्यों बैठे ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी, एक्शन में खेल मंत्रालय

Uk Tak News

Wrestlers Protest At Jantar Mantar : देश को कई पदक दिलाने वाले पहलवान खिलाड़ी दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रहे हैं। उन्होंने कुश्ती संघ पर गंभीर आरोप लगाए हैं और पहलवान विनेश फोगाट ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर यौन शोषण के भी आरोप लगा दिए हैं। जिसके बाद खेल मंत्रालय भी एक्शन में दिखाई दे रहा है।

Wrestlers Protest At Jantar Mantar : 

Wrestlers Protest At Jantar Mantar

पहलवानों का जंतर-मंतर पर धरना कल से जारी है। उन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कई पहलवानों ने अध्यक्ष पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। ऐसे में उनका साथ देने के लिए ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक भी धरने पर बैठ गए हैं। विनेश फोगाट का कहना है कि नेशनल कैंप के दौरान महिला खिलाड़ियों का यौन शोषण किया जाता है, इतना ही नहीं उन्होंने आरोप लगाया है कि कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ने भी महिला खिलाड़ियों का यौन शोषण किया है।

Wrestlers Protest At Jantar Mantar

Wrestlers Protest At Jantar Mantar:  पहलवानों का कहना है कि वह किसी भी राजनीतिक पार्टी का विरोध नहीं कर रहे हैं, वह सिर्फ अपने अधिकारियों की लड़ाई लड़ रहे हैं। जंतर मंतर पर अभी तक 200 से ज्यादा खिलाड़ी धरना देने के लिए पहुंच चुके हैं। वह सभी महासंघ के अध्यक्ष का इस्तीफा देने की मांग पर अड़े हुए है, उनका कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।

Wrestlers Protest At Jantar Mantar :

Wrestlers Protest At Jantar Mantar

वही इस धरने ने राजनीतिक रूप भी ले लिया है कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पहलवानों के धरने का समर्थन कर रहे हैं, तो महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से नकार दिया है। उन्होंने कहा है कि किसी भी पहलवान का उत्पीड़न नहीं किया गया है और यह बड़ी साजिश की जा रही है, साथ ही उन्होंने कहा कि अगर किसी भी एथलीट का उत्पीड़न हुआ है तो वह फांसी से लटक जाएंगे।

Wrestlers Protest At Jantar Mantar : अब खेल मंत्रालय भी एक्शन मोड़ में दिखाई दे रहा है, मंत्रालय ने सांसद बृजभूषण से 72 घंटे में जवाब मांगा है। वहीं पहलवानों के 4 डेलिगेशन ने खेल मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक की है। जिसमें यह तय हुआ है कि 22 जनवरी को इस मुद्दे पर अहम बैठक की जाएगी और यूपी की राजधानी लखनऊ के महिला राष्ट्रीय कुश्ती ट्रेनिंग कैंप को भी रद्द कर दिया गया है।

 

ये भी पढ़े: बर्फबारी से उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बिछी बर्फ की चादर, पर्यटकों के खिले चेहरे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *