womens day : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जानें उन महिलाओं का संघर्ष, जिन्होंने दुनिया की राजनीति में बनाया मुकाम

Uk Tak News

womens day : भारत की महिलाएं हर क्षेत्र में अपने काम से नया मुकाम हासिल कर रही हैं। आज के समय में भारतीय महिलाएं साइंस क्षेत्र हो या राजनीति हर क्षेत्र में अपने काम और मेहनत से नई ऊंचाइयां छू रही हैं। भारतीय मूल के लोग विश्व के अलग-अलग देशों में बसे हुए है। कनाडा, अमेरिका और न्यूजीलैंड समेत कई देशों की राजनीति में इंडियन महिलाओं ने अपनी पहचान बनाई है।

बल्कि वहां की संसद में ऊंचे पद पर हैं। हालांकि यहां तक पहुंचना इन महिलाओं के लिए इतना आसान नहीं था। इस पद तक पहुंचने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी है। आज हम आपको उन महिलाएं को बारे में बताएंगे जिन्होंने अपने संघर्ष से दुनिया की राजनीति में अपना मुकाम हासिल किया है।

womens day :

womens day

कमला हैरिस

ऐसा कोई भारतीय नहीं होगा जिसने कमला हैरिस का नाम नहीं सुना हो। कमला हैरिस पहली भारतीय मूल की महिला हैं जो अमेरिका की उपराष्ट्रपति हैं। वह अमेरिका की राजनीति की में काफी सक्रिय रही हैं। साल 2016 में पहली बार वह डेमोक्रेटिक पार्टी से सीनेट की सदस्य बनी थी। कमला हैरिस भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक हैं। उनकी मां श्यामा गोपालन का जन्म चेन्नई में हुआ था। उनके पिता डोनाल्ड हैरिस जमैका के रहने वाले हैं। कमला हैरिस पहली अश्वेत उपराष्ट्रपति हैं।

उन्होंने हावर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की है। इसके बाद उन्होंने कैलिफोर्निया से लॉ की पढ़ाई की है। साल 2003 में वह सैन फ्रांसिस्को की डिस्ट्रिक वकील बनी थीं।

प्रियंका राधाकृष्णन

womens day

womens day : प्रियंका पहली भारतीय महिला है जो न्यूजीलैंड की कैबिनेट मंत्री है। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा आर्डर्न ने प्रियंका को अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया। साल 2017 में प्रियंका लेबर पार्टी से चुनाव जीतकर संसद पहुंची थी। उनके राजनीति करियर की बात करें तो वह लंबे समय से न्यूजीलैंड की राजनीति में सक्रिय हैं। उन्हेंने घरेलू हिंसा और प्रवासी मजदूरों के लिए काफी काम किया है। उन्होंने भारतीय मूल के लोगों के लिए सामाजिक काम भी किया है। प्रियंका पहली बार साल 2006 में लेबर पार्टी में शामिल हुई थी। प्रियंका का जन्म 1979 चेन्नई में केरल के परावूर परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूलिंग सिंगापुर से की थी। इसके बाद हायर एजुकेशन उन्होंने न्यूजीलैंड से की है

womens day:

womens day

प्रीति पटेल

womens day :  प्रीति पटेल ब्रिटिश राजनीति में काफी सक्रिय है। मौजूदा समय में वह ब्रिटेन की गृह सचिव हैं। वह साल 2010 से एसेक्स में विथम से सांसद हैं। वह ब्रिटेन की कंजरवेटिव पार्टी की मेंबर हैं। साल 2016 से 2017 तक अंतरराष्ट्रीय विकास सचिव भी रही हैं। प्रीति पटेल भारतीय मूल की हैं। उनके माता-पिता गुजरात से युगांडा जाकर वहीं बस गए थें। इसके बाद वह ब्रिटेन चले गए। प्रीति का राजनीति करियर डेविड कैमरन के पावर में आने का बाद शुरू हुआ। प्रीति ने पढ़ाई पूरी करने के बाद कंजरवेटिव पार्टी के ऑफिस में काम किया।

इसके बाद वह साल 1995 से 1997 तक रेफरेंडम पार्टी की प्रवक्ता रही है। सर जेम्स गोल्डस्मिथ की नेतृत्व वाली पार्टी ब्रिटेन में यूरोपीय संघ की विरोधी पार्टी थी। 1997 में प्रीति कंजरवेटिव पार्टी में शामिल हो गई है। वह कंजरवेटिव पार्टी का सबसे पॉपुलर चेहरा हैं।

निक्की हेलीन

womens day

womens day :  नक्की हेली का नाम दुनिया की ताकतवर शख्सियत में से एक है। निक्की रिपब्लिकन पार्टी की सदस्य हैं। उनका पूरा नाम निम्रता निक्की रंधावा हेली है। साल 2011 से 2017 में वह अमेरिका के साउथ कैरोलाइना प्रांत की गवर्नर रहीं है। साल 2016 में हेली संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत रही। निक्की का जन्म कैरोलिना में बसे पंजाबी सिख परिवार में हुआ। उनके पिता रंजीत सिंह रंधावा पंजाब के अमृतसर से हैं।भारतीय मूल की महिलाएं हर क्षेत्र में अपने काम से नया मुकाम हासिल कर रही हैं। कमला हैरिस, प्रीति पटेल समेत निक्की हेली विश्व राजनीति का चर्चित चेहरा है।

ये भी पढ़े  : नई दिल्ली में केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह से मुख्यमंत्री धामी ने की भेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *