Valley Of Flowers : पर्यटकों के लिए खुली विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी

Uk Tak News

Valley Of Flowers : पर्यटको के लिए विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी आज से खोल दी गई है 500 से ज्यादा फूलों की प्रजाति वाली घाटी को 1 जून से 30 अक्टूबर तक पर्यटकों के लिए खोला जाता है। ताकि प्रकृति प्रेमी यहां आकर स्वर्ग जैसा दृश्य पा सके।

Valley Of Flowers :  Valley Of Flowersपर्यटकों अपनी ओर आकर्षित :

फूलों की घाटी उत्तराखंड के चमोली में लगभग 3962 मीटर की ऊंचाई पर है यहां आने के लिए 17 किलोमीटर लंबा ट्रैक यात्रियों को तय करना पड़ता है। कोरोना की वजह से पिछले 2 साल से फूलों की घाटी के दीदार पर्यटक नहीं कर सके लेकिन इस बार पर्यटक यहां आ सकते हैं। 2005 में फूलों की घाटी को यूनेस्को ने विश्व धरोहर घोषित कर दिया था। 87.50 वर्ग किलोमीटर में फैली फूलों की घाटी भारत ही नहीं बल्कि विश्व के पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित करती है। इस घाटी में 500 प्रजाति के फूल मौजूद हैं जो कि अलग-अलग समय पर खिलते हैं। घाटी में दुर्लभ प्रजाति के जीव जंतु वनस्पति जड़ी बूटियों का संसार है।  Valley Of Flowers

Valley Of Flowers : फूलों की घाटी की में आने के लिए पर्यटकों को किसी भी तरह का रजिस्ट्रेशन नहीं कराना होगा साथ ही 400 से 500 लोगों को प्रतिदिन जाने की दी जाएगी इजाजत और फूलों की घाटी जाने के लिए डेढ़ सो रुपए का टिकट लेना होगा। वहीं इस बार उम्मीद जताई जा रही है कि बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पर पहुंचेंगे।

Valley Of Flowers

 

ये भी पढ़ें : स्टेज शो पर बिगड़ी तबीयत, नहीं रहे सिंगर केके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *