Tilu Rauteli Award : राज्य की 12 महिलाओं को दिया गया तीलू रौतेली पुरस्कार

Uk Tak News

Tilu Rauteli Award : उत्तराखंड में आज 12 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राज्यपाल ने सभी वीरांगनाओं को पुरस्कृत किया साथ ही 35 महिलाओं को राज्यस्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मान भी दिया गया।

Tilu Rauteli Award :

महिलाओं को सम्मानित :

प्रदेश में तीलू रौतेली आगनबाडी कार्यकत्री पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर महिला सशक्तिकरण व बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के साथ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह शामिल हुए। इस दौरान 12 महिलाओं व किशोरियों को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया साथ ही 35 आंगनबाड़ी महिलाओं को भी सम्मानित किया।

Tilu Rauteli Award

Tilu Rauteli Award :  बता दें कि महिला सशक्तिकरण बाल विकास ने चयनित महिलाओं की सूची पहले ही घोषित कर दी थी। वहीं अब हर जिले से एक महिला को चयनित किया जाएगा और हर साल अधिकतम 13 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार दिया जाएगा।

इन्हें मिला पुरस्कार :
उत्तरकाशी से लता नौटियाल
ऊधमसिंहनगर से प्रेमा नौटियाल
चंपावत से मंजू बाला
देहरादून से नलिनी गोसाई
अल्मोड़ा से डॉ शशि जोशी
बागेश्वर से दीपा आर्य
चमोली से मीना तिवाड़ी
हरिद्वार से प्रियंका प्रजापति
नैनीताल से विद्या मर्तोलिया
पौड़ी से सावित्री देवी
पिथौरागढ़ से दुर्गा खड़ायत
रुद्रप्रयाग से गीता रावत

Tilu Rauteli Award

 

ये भी पढ़ें : सावन के आखिरी सोमवार पर देवभूमि में गूंज उठे शिवालय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *