Sawan Somvar : सावन के आखिरी सोमवार पर देवभूमि में गूंज उठे शिवालय

Uk Tak News

Sawan Somvar : आज सावन का आखिरी सोमवार है ऐसे में सुबह से ही सभी शिव मंदिरों में लोगों की भीड़ देखी जा रही है। लंबी.लंबी लाइनों में लगकर लोग शिवालयों में जलाभिषेक कर रहे हैं और देवभूमि के शिव मंदिर हर.हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे।

Sawan Somvar :  Sawan Somvarशिव का रुद्राभिषेक :

प्रदेश के सभी शिवालयों में सुबह से ही लोग पूजा और जलाभिषेक कर रहे हैं। वहीं दक्षिण काली मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया साथ ही ऋषिकेश के नीलकंठ धाम में भी शिव भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। इसके साथ ही भगवान शिव की ससुराल कहे जाने वाले दक्षेश्वर महादेव मंदिर में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और महादेव के जयकारों से शिवालय गूंज उठा।

Sawan Somvar

Sawan Somvar : वहीं केदारनाथ धाम में भी सावन के आखिरी सोमवार पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कहा जाता है कि सावन पर भगवान शिव को बेलपत्र, भांग, दूध, दही, धतूर और गंगाजल से जलाभिषेक करने पर सभी मनोकामना पूरी होती हैं।

Sawan Somvar

 

ये भी पढ़ें : महिला से बदसलूकी करने वाले भाजपा नेता के पीछे पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *