Shrikant Tyagi Case : महिला से बदसलूकी करने वाले भाजपा नेता के पीछे पुलिस

Uk Tak News

Shrikant Tyagi Case : महिला से बदसलूकी करने वाले बीजेपी नेता को पुलिस खोज रही है। सूत्रों के मुताबिक नोएडा पुलिस को हरिद्वार और ऋषिकेश क्षेत्र में श्रीकांत त्यागी की लोकेशन मिली है।

Shrikant Tyagi Case : Shrikant Tyagi Caseमहिला के साथ बदसलूकी :

बता दें कि नोएडा में बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी ने एक महिला के साथ बदसलूकी की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए श्रीकांत त्यागी के खिलाफ मामला दर्ज किया है जिसके बाद से ही श्रीकांत त्यागी फरार है। श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी को लेकर सांसद महेश शर्मा ने यूपी पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद यूपी पुलिस ने 8 टीमें त्यागी को पकड़ने के लिए लगाई हैं। जो अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश दे रही है। श्रीकांत पर दबाव बनाने के लिए पुलिस ने 24 घंटे तक श्रीकांत की पत्नी और 4 लोगों से लगातार पूछताछ भी की है।

Shrikant Tyagi Case

Shrikant Tyagi Case : दरअसल ओमेक्स सोसाइटी में महिला के साथ गाली गलौज करने के बाद श्रीकांत त्यागी सोसाइटी के बाहर चला गया था। पर पुलिस अभी तक पता नहीं कर पाई कि श्रीकांत किस गाड़ी में सोसाइटी के बाहर निकला। जबकि सोसाइटी के सभी टावर के पास सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। लेेकिन श्रीकांत त्यागी कहां से निकला इसके बारे में किसी को मालूम नहीं है।

Shrikant Tyagi Case

 

ये भी पढ़ें : प्रदेश में 6 हजार से ज्यादा बने लैंडस्लाइड जोन, बढ़ा खतरा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *