Senior BJP Leader Passed Away : पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता केदार सिंह फोनिया का निधन

Uk Tak News

Senior BJP Leader Passed Away : आज भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री केदार सिंह फोनिया का निधन हो गया। जिसके बाद पूरे राज्य और भाजपा में शोक की लहर है। वहीं सीएम धामी और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के साथ ही कई राजनीतिक दिग्गजों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

Senior BJP Leader Passed Away : Senior BJP Leader Passed Away

केदार सिंह फोनिया राजनीति में दो दशक से सक्रिय रहे थे। कहा जा रहा है कि वो काफी लंबे समय से बीमार थे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर शोक जताते हुए लिखा कि “भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री केदार सिंह फोनिया जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। आज उनके देहरादून स्थित निजी आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिवार को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ”

Senior BJP Leader Passed Away

Senior BJP Leader Passed Away :  उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में केदार सिंह फोनिया ने अहम भूमिका निभाई थी और वो उत्तरप्रदेश राज्य में पर्यटन मंत्री रहे हैं साथ ही उत्तराखंड राज्य बनने के बाद भी कैबिनेट मंत्री रहे, हालाकिं साल 2019 के बाद वो राजनीति से दूर रहे।

 

 

ये भी पढ़ें : काशीपुर में इस खनन माफिया को पकड़ने के लिए हुआ गोलीकांड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *