Released From Jail : स्वतंत्रता दिवस के दिन 23 कैदियों को जेल से किया जाएगा रिहा

Uk Tak News

Released From Jail : उत्तराखंड की जेलों में कैद 23 कैदियों को स्वतंत्रता दिवस के दिन रिहा किया जाएगा। राज्य सरकार ने इन सभी दोषियों की सजा माफ कर दी है। अपर मुख्य सचिव गृह राधा रतूड़ी ने इसको लेकर आदेश जारी किए हैं।

Released From Jail :Released From Jail

कैदियों की रिहाई :

आदेश में कहा गया है कि स्वतंत्रता दिवस के दिन कैदियों की शेष सजा को माफ करते हुए उन्हें रिहा किया जाएगा। बता दें कि 6 महीने से लेकर 10 साल तक की सजा काटने वाले कैदी इसमें शामिल हैं। 10 साल की सजा वाले 8 कैदी को 15 अगस्त के दिन रिहाई दी जाएगी। अभी इन कैदी की एक से ढाई साल की सजा बाकी है। सरकार ने इस बार देहरादून की जेल से चार हरिद्वार जेल से चार सितारगंज से तीन टिहरी से दो हल्द्वानी से 8 जिला पौड़ी और अल्मोड़ा से एक एक कैदी को रिहा करने का आदेश जारी किया है।

Released From Jail

Released From Jail : इनमें से तीन कैदी लगभग 22 साल के हैं। जबकि एक बंदी की आयु लगभग 73 वर्ष की है। सबसे ज्यादा हल्द्वानी जेल में बंद 8 कैदियों को रिहा किया जाएगा।

 

ये भी पढ़ें : पुतिन का विरोध करना पत्रकार को पड़ा भारी, अदालत में नजरबंद करने के दिए आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *