Home Minister Medal 2022 : मासूम से रेप करने वाले को मृत्युदंड तक पहुंचाने वाली महिला आईपीएस को मिलेगा पदक

Uk Tak News

Home Minister Medal 2022 : हरिद्वार में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या करने वाले आरोपी को मृत्युदंड तक पहुंचाने वाली आईपीएस विशाखा को बेस्ट इन्वेस्टिगेशन का गृहमंत्री पदक दिया जाएगा।

Home Minister Medal 2022 : Home Minister Medal 2022अवार्ड की घोषणा :

शानदार कार्य करने के लिए आईपीएस विशाखा को गृहमंत्री मेडल फॉर एक्सीलेंस इन इन्वेस्टिगेशन 2022 अवार्ड देने की घोषणा की गई है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने गृह मंत्रालय से मिलने वाले सम्मान के लिए आईपीएस विशाखा को बधाई दी। बता दें कि हरिद्वार में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में तत्कालीन सहायक पुलिस अधीक्षक विशाखा ने मुकदमा दर्ज कर रामतीर्थ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था साथ ही घर की दूसरी मंजिल से लापता बच्ची का शव भी बरामद किया था।

Home Minister Medal 2022

Home Minister Medal 2022 : पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने कबूला था कि उन्होंने बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर शव को दूसरी मंजिल पर छुपाया हुआ है। रेप और मर्डर केस में आईपीएस विशाखा ने पुख्ता सबूतों को समय पर पोक्सो कोर्ट में पहुंचाया और गवाहों के आधार पर दोषियों को मृत्युदंड तक दिलवाया।

 

ये भी पढ़ें : स्वतंत्रता दिवस के दिन 23 कैदियों को जेल से किया जाएगा रिहा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *