Mauni Amavasya 2023 : धर्मनगरी हरिद्वार में मौनी अमावस्या पर उमड़ा लोगों का हुजूम

Uk Tak News

Mauni Amavasya 2023 : हरिद्वार में मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखाई दी , सुबह से ही लोगों ने कड़ाके की ठंड के बीच गंगा स्नान किया। आज के दिन गंगा स्नान करना बेहद शुभ माना जाता है।

Mauni Amavasya 2023 :

Mauni Amavasya 2023

माघ के महीने में पड़ने वाली अमावस्या को माघ अमावस्या कहा जाता है। ऐसे में आज आज सुबह 4:00 बजे से ही श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई बढ़ती ठंड के बीच भी लोगों की आस्था दिखाई दी और उन्होंने आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य की कामना की। बता दें कि देर रात से ही श्रद्धालुओं का हरिद्वार में पहुंचना शुरू हो गया था माना जाता है कि मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं साथ ही दान करने से कष्ट भी दूर होते हैं।

Mauni Amavasya 2023

Mauni Amavasya 2023 : ज्योतिषियों का कहना है की मोनी अमावस्या को मौन रहने की अमावस्या भी कहा जाता है उन्होंने बताया कि माघ के महीने में ही समुद्र मंथन हुआ था और अमृत कलश से जहां-जहां अमृत की बूंदे पड़ी थी, वहां देवता धरती पर स्नान के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि आज के दिन मौन रहकर गंगा स्नान करने का विशेष महत्व होता है, साथ ही आज के दिन लोग अपने पितरों का तर्पण भी करते हैं।

 

ये भी पढ़े: सीएम धामी ने गृहमंत्री अमित शाह को जोशीमठ का दिया फीडबैक 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *