Major Nandan Singh : शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर पहुंचा घर आंखें नम

Uk Tak News

Major Nandan Singh : उत्तराखंड में आज शहीद सूबेदार मेजर नंदन सिंह का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा। इसके बाद उनके परिजन जहां ताबूत से लिपट कर रोने लगे। उनके अंतिम दर्शन के लिए पूरे गांव की भीड़ उमड़ पड़ी और लोगों ने नम आंखों से उनको विदाई दी।

Major Nandan Singh :    

शोक की लहर : 

जम्मू के पहलगाम में आईटीबीपी की बस खाई में गिर जाने के कारण सूबेदार मेजर नंदन सिंह चम्याल का निधन हो गया था। इसके बाद आज उनका पार्थिक शरीर घर लाया गया। बता दें कि श्रीनगर के मेडिकल हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली थी। इसके बाद उनके परिवार के साथ ही पूरे चंपावत में शोक की लहर है। Major Nandan Singh

Major Nandan Singh : पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके दो बेटों ने उन्हें मुखाग्नि दी साथ ही सैकड़ों की संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। शहीद सूबेदार मेजर नंदन सिंह चम्याल आइटीबीपी की 4वीं वाहिनी में तैनात थे।

Major Nandan Singh

 

ये भी पढ़ें :  उत्तरकाशी में लापता विदेशी पर्यटक का SDRF ने किया रेस्क्यू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *