Mahendra Bhatt : भाजपा ने महेंद्र भट्ट को बनाया नया प्रदेश अध्यक्ष

Uk Tak News

Mahendra Bhatt : उत्तराखंड में राजनीतिक अफवाहों के बाद बद्रीनाथ के पूर्व विधायक रहे महेंद्र भट्ट को बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कमान सौंप दी है। पार्टी की तरफ से इसका ऐलान कर दिया गया है। केन्द्रीय नेतृत्व ने लेटर जारी करते हुए महेंद्र भट्ट को प्रदेश की कमान सौंप दी है।

Mahendra Bhatt : Mahendra Bhatt :

नए प्रदेश अध्यक्ष :

इससे पहले महेंद्र भट्ट ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। जिसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि प्रदेश में बदलाव देखा जा सकता है। वहीं भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने लेटर जारी कर दिया और उत्तराखंड में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बने। कहा जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व ने गढ़वाल और कुमाऊं के समीकरण के मद्देनजर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।

Mahendra Bhatt :

Mahendra Bhatt : बता दें कि राज्य में इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की कमान अनुभवी और विधायक मदन कौशिक के पास थी। वहीं महेंद्र भट्ट की बात की जाए तो वह बद्रीनाथ विधानसभा सीट से 2 बार विधायक रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें : स्मार्ट सिटी के कार्य लोगों के लिए बनने लगे मुसीबत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *