Women Entry in Jama Masjid : जामा मस्जिद में अकेली लड़कियों की एंट्री पर बैन का फैसला पलटा!

Uk Tak News

Women Entry in Jama Masjid : आज देश की सबसे बड़ी खबर है कि दिल्ली की जामा मस्जिद में लड़कियों के अकेले जाने पर बैन लगा दिया गया है, लेकिन अब खबर सामने आ रही है एलजी से बातचीत के बाद इमाम बुखारी ने इस फैसले को रद्द करने पर सहमति जताई है।

Women Entry in Jama Masjid :

 

दिल्ली के जामा मस्जिद में लड़कियों के अकेले एंट्री किए जाने पर बैन लगा दिया गया था जिसके लिए मस्जिद के तीनों गेटों पर एक बोर्ड भी लगाया, जिसमें लिखा है कि “जामा मस्जिद में लड़की और लड़कियों का दाखिला अकेले मना है।” इसको लेकर सोशल मीडिया पर लगातार आलोचना की जा रही है। सूत्रों की मानें तो जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी का मानना है कि शिकायतें मिल रही थी कि मस्जिद में लड़की अपने प्रेमी के साथ आ रही है और इस कारण यह प्रतिबंध लगाया गया।

Women Entry in Jama Masjid

Women Entry in Jama Masjid : इसके बाद दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने उनसे इस फैसले को रद्द करने का अनुरोध किया। जिसके बाद कहा जा रहा है कि अहमद बुखारी ने फैसले को रद्द करने को लेकर इस बात पर सहमति जताई है कि मस्जिद में आने वाले लोग मर्यादा और माचिस की पवित्रता को बनाए रखेंगे।

Women Entry in Jama Masjid

हालांकि उन्होंने यह भी कहा है की मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए आने वाली महिलाओं पर किसी भी प्रकार का रोक नहीं लगाया गया है।

ये भी पढ़े : भाजपा और कांग्रेस की जॉइनिंग पर करन माहरा का बड़ा बयान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *