Maha Ashtami 2022 : नवरात्री की महाअष्टमी पर मंदिरों में दिखी श्रद्धालुओं की भीड़

Uk Tak News

Maha Ashtami 2022 : आज नवरात्रि का आठवां दिन यानी महाअष्टमी है, ऐसे में सुबह से ही मंदिरों में भीड़ दिखाई दी। नवरात्रि में अष्टमी का विशेष महत्व होता है। इस दिन को दुर्गा अष्टमी भी कहा जाता है और मां के आठवें स्वरूप मां महागौरी के पूजा की जाती है।

Maha Ashtami 2022 : Maha Ashtami 2022

आस्था का सैलाब :

महाअष्टमी पर सुबह से ही महिलाओं ने मां देवी के मंदिरों में सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की और मंदिरों के साथ ही पंडालों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। देश के साथ ही पूरे प्रदेश में कहीं माता का जगराता तो कहीं महाआरती होते हुए दिखाई दी। जहां दुर्गा मंदिर प्रांगण में महिलाएं अपनी पारंपरिक वेशभूषा में नजर आई तो पुरोहित ने देवी मां की पूजा अर्चना की। कहा जाता है कि महागौरी की पूजा करने से शारीरिक व मानसिक समस्याएं दूर होने के साथ ही धन, वैभव और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। महाष्टमी के दिन घरों और मंदिरों में कन्याओं को पूजा जाता है। इस पूजा में नौ कन्याओं की पूजा करने का विधान है। Maha Ashtami 2022

Maha Ashtami 2022 : नवरात्रि के नौ दिन शक्ति की आरधना के होते हैं। कहा जाता है कि इन नौ दिनों तक मां दुर्गा धरती पर विचरण करती हैं और अपने भक्तों की मनोकामनाओं को पूरा करती हैं। वहीं पीएम मोदी के साथ ही उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को महा अष्टमी की शुभकामनांए दी।

 

ये भी पढ़ें : स्वच्छता सर्वेक्षण की रिपोर्ट में उत्तराखंड के इन शहरों को मिला ये स्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *