Kedarnath Temple : इस दिन खुलेंगे बाबा केदारनाथ धाम के कपाट

Uk Tak News

Kedarnath Temple : महाशिवरात्रि के पर्व पर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित हो गई है। पंच केदार गद्दी स्थल उखीमठ में कपाट खुलने की तिथि तय की गई है। पंचांग और वैदिक परंपराओं के अनुसार कपाट आगामी 6 मई को सुबह 6:25 पर खोले जाएंगे। इसके साथ ही 1 मई को भगवान के क्षेत्रपाल भैरवनाथ की ओमकारेश्वर मंदिर उखीमठ में बृहद पूजा संपन्न होगी और इसी दिन भैरवनाथ केदार पुरी के लिए रवाना होंगे। वहीं 2 मई को भगवान की चल विग्रह डोली उखीमठ मंदिर से चलते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी।

Kedarnath Temple :  Kedarnath Temple

आठ कुन्तल फूलों से सजा :

Kedarnath Temple :भगवान केदारनाथ के कपाट ग्रीष्म काल में आम भक्तों के दर्शन के लिए अगले 6 माह तक खोल दिए जाएंगे। मंदिर को लगभग आठ कुन्तल फूलों से सजाया गया है। आज महाशिवरात्रि पर्व पर ओंकारेश्वर मन्दिर, मदमहेश्वर, केदारनाथ और विश्वनाथ मन्दिर गुप्तकाशी में प्रधान पुजारी बैठ गये हैं। आपको बता दें हर साल महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि घोषित होती है।  Kedarnath Temple

ये भी पढ़ें : रुद्रप्रयाग में कुछ ही सेकेंड में धरासायी हुई पूरी पहाड़ी, देखें वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *