Congress List : कांग्रेस ने लिस्ट की जारी, प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के नाम पर लगाई मुहर

Uk Tak News

Congress List : विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के नाम पर कांग्रेस ने मुहर लगा दी है, अब उत्तराखंड में कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी करण महारा को दी गई है, साथ ही पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है।

Congress List : Congress List

Congress List : इसी के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हराने वाले भुवन कापड़ी को उप नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान कांग्रेस की हुई हार के कारण प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को इस्तीफा देना पड़ा था। जिसके बाद आज उत्तराखंड कांग्रेस को अपने नए प्रदेश अध्यक्ष मिल गए हैं। इसी के साथ पूर्व में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रीतम सिंह को इस बार कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नहीं दी गई है। Congress List

ये भी पढ़ें: प्यार में मिला धोखा, लड़की समेत 6 सहेलियों ने खाया जहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *