Mahashivratri 2022 : महाशिवरात्री पर ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंज उठे शिवालय

Uk Tak News

Mahashivratri 2022 : पूरे देश के साथ ही प्रदेश में भी महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभी शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है और शिवालय भोले के जयकारों के साथ गूंज उठे। महाशिवरात्रि के दिन की मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने शिवलिंग में जल और दूध चढ़ाने के साथ ही सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

Mahashivratri 2022 : Mahashivratri 2022पौराणिक कथा : Mahashivratri 2022

Mahashivratri 2022 : हरिद्वार में भगवान शिव के ससुराल कहलाने वाले दक्षेश्वर महामंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी हुई है। यहां श्रद्धालु और कावड़िए शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं। अगर पौराणिक कथाओं के माने तो हरिद्वार के दक्षिणेश्वर मंदिर का शिवलिंग दुनिया का पहला शिवलिंग है, इसके साथ ही देशभर के भक्त यहां पहुंच रहे हैं। मान्यता है की इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ। शिव और शक्ति के मिलन पर महाशिवरात्रि मनाई जाती है।  Mahashivratri 2022

ये भी पढ़ें : इस दिन खुलेंगे बाबा केदारनाथ धाम के कपाट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *