Hemkund Sahib Gurudwara : मौसम साफ होने के बाद मुख्य सचिव पहुँचे हेमकुंड साहिब, लिया जायज़ा

Uk Tak News

Hemkund Sahib Gurudwara : प्रदेश भर में कई दिनों से भारी बारिश होने के बाद मौसम अब साफ हुआ है। बारिश के कारण बंद हुए कई मार्गों को अब खोल दिया गया है। ऐसे में मुख्य सचिव एसएस संधू हेमकुंड साहिब में निर्माण कार्यों का जायजा लेने के लिए पहुंचे।

Hemkund Sahib Gurudwara :

Hemkund Sahib Gurudwara :

Hemkund Sahib Gurudwara :  मौसम साफ होने के बाद मुख्य सचिव डॉ एसएस संधू आज हेमकुंड साहिब पहुंचे। जहां उन्होंने निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। जिसके बाद वह बद्रीनाथ धाम पहुंचे और यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही मास्टर प्लान के कार्यों का निरीक्षण किया। इतना ही नहीं इसके बाद वह माणा गांव भी पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ चमोली के जिलाधिकारी हिमांशी खुराना भी मौजूद रहे।

Hemkund Sahib Gurudwara :  बता दें कि बद्रीनाथ और केदारनाथ के साथ ही हेमकुंड साहिब में भी निर्माण कार्य चल रहा है और ऐसे में लगातार मुख्यमंत्री धामी और मुख्य सचिव के साथ ही कई बड़े अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जाता है।

ये भी पढ़े  : दिल्ली दौरे पर सीएम धामी, केंद्रीय मंत्री रेड्डी से की मुलाकात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *