Dehradun Smart City Work: स्मार्ट सिटी सीईओ बदले ,जेई ससपेंड हुए पर गड्ढे वैसे के वैसे

Uk Tak News

Dehradun Smart City Work : राजधानी में स्मार्ट सिटी से जुड़े कार्य लेटलतीफी की भेंट चढ़ रहे हैं। परेड मैदान के पास 4 महीने बीत जाने के बाद भी विभागीय अधिकारी कार्यो की मरम्मत नहीं करा पा रहे हैं। धीमी गति से हो रहे कार्यों पर नाराजगी जताते हुए तत्कालीन सीईओ डॉ राजेश कुमार ने 30 जून को एक जेई को सस्पेंड किया था। लेकिन फिर भी अफसर और इंजीनियर सुस्ती से ही काम कर रहे हैं।

Dehradun Smart City Work : Dehradun Smart City Work

Dehradun Smart City Work : देहरादून के परेड ग्राउंड पर खोदे गए जिस गड्ढे के कारण जेई को निलंबित किया गया था वह आज भी वैसे का वैसा ही हैं। बता दें कि शहरी विकास मंत्रालय ने स्मार्ट सिटी कार्यो को पूरा करने के लिए 30 जून 2022 की तारीख दी थी। लेकिन करोना संकट का हवाला देकर परियोजना से जुड़े अधिकारियों ने 1 साल की मोहलत निर्माण कार्यों के लिए मांगी थी। जिसे केंद्र सरकार ने 30 जून 2023 तक कार्य पूर्ण करने की मोहलत दी थी। वहीं स्मार्ट सिटी सीईओ सोनिका का कहना है कि स्मार्ट सिटी परियोजना के निर्माण कार्यों में तेजी लाई जा रही है।

नोडल अधिकारियों के द्वारा निर्माण कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। वहीं एजेंसियों को समय पर कार्य पूर्ण करने के आदेश दिए गए हैं और कई कार्य 100 फ़ीसदी तक पूरे हो गए हैं।

Dehradun Smart City Work

 

ये भी पढ़ें : देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर पीएम मोदी की हाई लेवल मीटिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *