Congress Protest : कांग्रेस नेताओं ने गैस सिलेंडर को पहनाई माला, सरकार का फूंका पुतला

Uk Tak News

Congress Protest : कांग्रेस पार्टी की ओर से आज पूरे देश में कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। ऐसे में उत्तराखंड में भी कई सार्वजनिक स्थलों पर गैस सिलेंडर को माला पहनाकर विरोध प्रदर्शन और पुतला फूंका गया। इतना ही नहीं ढोल और घंटियों से पेट्रोल और डीजल के दाम दामों में बढ़ोतरी पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन जारी है।

Congress Protest : Congress Protest

सरकार पर आरोप :

कांग्रेस द्वारा बढ़ती महंगाई को देखते हुए देश भर में “महंगाई मुक्त भारत ” अभियान चलाया जा रहा है। दरअसल कांग्रेस का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में 75% कमी के बावजूद देश में डीजल पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतें बढ़ती जा रही है और इसके साथ ही भाजपा सरकार पर गरीबों के शोषण का आरोप भी लगाया। Congress Protest

ये भी पढ़ें : परीक्षा का एडमिट कार्ड दिखाने पर नहीं कटेगी बिजली..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *