CM Dhami In Joshimath : डर के साए में जी रहे लोगों से मिले सीएम धामी, भावुक होकर कहा ऐसा

Uk Tak News

CM Dhami In Joshimath : जोशीमठ में लगातार हो रहे हैं भू धसाव से लोगों की परेशानियां बढ़ी हुई है। जिसको देखते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जोशीमठ में पहुंचे और वहां के लोगों से मिले , इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ में हो रही भू धसाव की जगह का निरीक्षण किया और पूरी जानकारी वहां पर मौजूद अधिकारियों से ली।

CM Dhami In Joshimath : 

CM Dhami In Joshimath

जोशीमठ के लोगों से मिलकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि सरकार आपके साथ हैं और आपको हर संभव मदद दी जाएगी, साथ ही उन्होंने कहा कि जोशीमठ के लोगों को जल्द से जल्द विस्थापित किया जाए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जोशीमठ के जिन लोगों को विस्थापित किया गया है, उनको ₹4000 प्रति माह मकान किराए के लिए दिए जाएंगे। जिसके लिए आज राहत कोष से राशि स्वीकृत कर दी है। बता दें कि जोशीमठ में लगातार भू धसाव हो रहा है और अब तक 700 से अधिक घरों में बड़ी दरारें पड़ चुकी हैं। जोशीमठ के लोग इन दिनों काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

CM Dhami In Joshimath

CM Dhami In Joshimath :आलम यह है कि उनको रात भर बैठकर काटनी पड़ रही है जोशीमठ के स्थानीय लोगों की माने तो उनका कहना है कि भू- धसाव के कारण घरों में बड़ी दरारें पड़ गई हैं और घर कभी भी गिर सकते हैं। इसलिए उनको अपने परिवार की चिंता हो रही है। घरों में पड़ी दरारें बढ़ती चली जा रही है। जिससे कि घर के गिरने का खतरा बना हुआ है और ऐसे में उनको सर्द रातें बैठकर काटनी पड़ रही है जोशीमठ के लोग प्रशासन पर लापरवाही का भी आरोप लगा रहे हैं

CM Dhami In Joshimath

CM Dhami In Joshimath : हालांकि आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्थिति का जायजा लेने खुद जोशीमठ में मौजूद हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने जोशीमठ के लोगों से सीधे संवाद किया है और उनको भरोसा दिलाया है कि सरकार उनके साथ खड़ी है मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा है कि सबसे पहले हमारी प्राथमिकता जान माल की सुरक्षा करना है साथ ही प्रभावित परिवारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। लोगों को खतरे से बचाने के लिए सरकार प्लान तैयार कर रही है। ताकि जल्द से जल्द लोगों को खतरे से बचाया जा सके और उनके रहने की समुचित व्यवस्था की जा सके।

 

CM Dhami In Joshimath

ये भी पढ़े : देश के टॉप 3 थानों में शामिल हुआ उत्तराखंड का यह थाना , मिलेगा सम्मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *