Cloud Burst In Pithoragarh : मुख्यमंत्री ने आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का विस्तृत विवरण तैयार करने के दिए निर्देश
Cloud Burst In Pithoragarh : हालही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ में आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का हेलीकाप्टर से निरक्षण किया था। जिसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने आज अधिकारियो का निर्देशित किया कि आपदा प्रभावित गांवों के पुनर्वास और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के स्थायी ट्रीटमेंट के लिये राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय स्तर के कन्सलटेंट की मदद लें साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में आपदा की स्थिति आपदा और भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसानकी समीक्षा की। इस उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव डॉ एसएस सन्धु अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री राधा रतूड़ी मौजूद रहे।
Cloud Burst In Pithoragarh :
Cloud Burst In Pithoragarh : मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि सभी जनपदों की आपदा की स्थिति का पूरा विवरण तैयार किया जाय। जिन गांवों को आपदा से खतरा होने की संभावना है उनके पुनर्वास की भी योजना तैयार की जायें। मुख्यमंत्री ने कहा कि नैनीताल के बलिया नाला पिथौरागढ़ की एल धारा सहित अन्य स्थलों के स्थायी उपचार आदि के संबंध में भी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर के कन्सलटेंट की सेवायें लिये जाने पर ध्यान दिया जाय। ताकि आपदा प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्वास एवं भूस्खलन प्रभावित स्थलों व क्षेत्रों का प्रभावी ट्रीटमेंट की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।
ये भी पढ़ें : जिलाधिकारी ने सुनी जनसमस्याएं, मौके पर ही किया निस्तारण