DM Sonika Dehradun : जिलाधिकारी ने सुनी जनसमस्याएं, मौके पर ही किया निस्तारण

Uk Tak News

DM Sonika Dehradun : जिलाधिकारी देहरादून सोनिका लोगो की सुविधा के लिए हर सोमवार जनता सुनवाई का कार्यक्रम ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित करती हैं। जिसमें वो जिले के अन्य अधिकारियो के साथ मिल कर जिले के लोगों की समस्याओ का समाधान करती हैं।

DM Sonika Dehradun :   

DM Sonika Dehradun

शिकायतों का निस्तारण :

इस कड़ी में आज जिलाधिकारी सोनिका ने 66 शिकायत कर्ताओ से मुलाकात की और ज्यादातर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने वर्चुअल माध्यम से समस्त उप जिलाधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को जनमानस की समस्याएं अपने स्तर पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। ताकि जनमानस को अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए अनावश्यक न भटकना पड़े।

DM Sonika Dehradun

DM Sonika Dehradun : वहीं जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो शिकायत एक बार जनसुनवाई में आ गई है। उसका समयावधि में निस्तारण करें साथ ही संबंधित को भी सूचित करें। यदि किसी शिकायत के निस्तारण में समय लग रहा है तो इसकी सूचना शिकायतकर्ता को भी दी जाए। उन्होंने कहा कि जनुसनवाई में प्राप्त हो रही शिकायतों को प्राथमिकता से निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

DM Sonika Dehradun

 

ये भी पढ़ें : मंत्री चन्दन राम दास ने उत्तराखण्ड खादी प्रशिक्षण केन्द्र का किया निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *