Alia Bhatt Pregnancy : एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने दी गुड न्यूज़, बनने वाली है मां
Alia Bhatt Pregnancy : बॉलीवुड के यंग कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपने फैंस को एक बहुत बड़ी गुड न्यूज़ दी है। एक्ट्रेस आलिया भट्ट अब मां बनने वाली हैं और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए गुड न्यूज़ अपने फैंस के साथ शेयर की है। जिसके बाद उनके फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स कपल्स को बधाई दे रहे हैं।
Alia Bhatt Pregnancy :
मिल रही बधाइयां :
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने गुड न्यूज देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है कि “जल्द उनका बेबी आने वाला है।” जिसके बाद पूरी कपूर फैमिली में खुशी का ठिकाना नहीं है। तो बॉलीवुड स्टार भी लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। करण जौहर से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। आलिया और रणबीर कपूर ने इसी साल 14 अप्रैल को शादी की थी और शादी के दो-तीन महीने बाद ही उन्होंने गुड न्यूज़ अपने फैंस को दे दी है।
Alia Bhatt Pregnancy : मीडिया न्यूज के मुताबिक आलिया भट्ट ने अपनी अपकमिंग फिल्मों का शेडयूल पूरा कर लिया है। इसके अलावा वह जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू प्रोजेक्ट को की कंप्लीट कर लेंगी।
ये भी पढ़ें : मुख्यमंत्री आवास का घेराव करना पड़ सकता है भारी