Uttarakhand CM Dhami : जीत के बाद राजधानी पहुंचने पर सीएम धामी का भव्य स्वागत
Uttarakhand CM Dhami : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत का उपचुनाव जीत लिया है। वहीं चुनाव जीतने के बाद पहली बार राजधानी देहरादून में पहुंचने पर उनका भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भव्य स्वागत किया।
Uttarakhand CM Dhami : 
ढोल नगाड़ों से स्वागत :
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चुनाव जीतने के बाद राजधानी देहरादून में पहुंचने पर भव्य स्वागत के साथ ही जश्न भी मनाया गया। जहां भाजपा के प्रदेश कार्यालय में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और सुबह से ही मुख्यमंत्री के स्वागत समारोह के लिए तैयारियां की जा रही थी। जहां वह पहले हेलीकॉप्टर के द्वारा परेड ग्राउंड में पहुंचे और यहां उनके स्वागत पर पारंपरिक नृत्य के साथ ही भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं, कैबिनेट मंत्रियों, ,
प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उनका स्वागत किया।
Uttarakhand CM Dhami : सीएम धामी के भाजपा कार्यालय पहुंचते ही ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया गया। भाजपा कार्यालय के पहुंचने पर सभी ने उन्हें बधाई दी। सीएम धामी ने भी सभी का आभार जताया। वहीं इस दौरान सीएम धामी के जिंदाबाद के नारे भी लगातार लग रहे थे।
ये भी पढ़ें : उत्तराखंड में सम्राट पृथ्वीराज हुई टैक्स फ्री , सीएम का ऐलान