UK Prime Minister : बगावत के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री छोड़ेंगे पद
UK Prime Minister : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के खिलाफ उनके मंत्रियों ने बगावत कर दी है। जिसके बाद प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को प्रधानमंत्री पद छोड़ना पड़ सकता है जिसके लिए वह तैयार भी हो गए हैं। हालांकि चुनाव होने तक वह ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के पद पर बने रहेंगे
UK Prime Minister :
इस्तीफा देने का दबाव :
बता दें कि कंजरवेटिव पार्टी को नया नेता मिलने तक बोरिस जॉनसन डाउनिंग स्ट्रीट के प्रभारी रहेंगे। पार्टी का सम्मेलन अक्टूबर में होने के कयास लगाए जा रहे हैं। ब्रिटेन के वित्त मंत्री नदीम जहां भी ने जॉनसन के इस्तीफे की मांग की थी। हालांकि जॉनसन ने ही उन्हें नया वित्त मंत्री नियुक्त किया था। वित्त मंत्री जहां भी ने पत्र लिखकर जॉनसन के नेतृत्व पर सवाल उठाया था। जॉनसन की पार्टी के 40 से अधिक मंत्री अभी तक अपना इस्तीफा दे चुके हैं। तभी से इस्तीफा देने का दबाव जॉनसन पर बढ़ा हुआ है।

UK Prime Minister : बोरिस जॉनसन के सरकार में भारतीय मूल के वित्त मंत्री रहे ऋषि सुनक को देश के अगले प्रधानमंत्री की रेस में आगे बताया जा रहा है हालांकि इस रेस में पेनी मॉरडॉन्ट, बेन वॉलेस, साजिद वाजिद, लिज ट्रस और डोमिनिक राब के नामों पर चर्चा चल रहे हैं।
ये भी पढ़ें : जानें कैस चुना जाता है देश का उपराष्ट्रपति
