Travel In Train : सावधान किसी की दी माज़ा पीना पड़ सकता है महंगा
Travel In Train : देहरादून के रहने वाले एक व्यक्ति को ट्रेन में माज़ा पीना भारी पड़ गया। दरअसल युवक देहरादून से शाहजहाँपूर जा रहा था। लेकिन युवक को रास्ते में तीन मुसाफ़िर मिले जो की व्यक्ति के मित्र बन गये और उन तीन मुसाफ़िरों ने युवक को माज़ा पिला दी। जिसमें की नशीली दवाई मिली हुई थी और युवक के पैसे कपड़े और मोबाइल फ़ोन चुरा लिया।
Travel In Train :
नशीली दवाई :
जिसके बाद युवक ने इसकी शिकायत रेलवे पुलिस से की जिस पर पुलिस ने ज़हर खुरानो को पकड़ने के लिए मुहिम चलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अभियान चला और एसएचओ जीआरपी देहरादून त्रिवेंद्र सिंह राणा ने अपनी टीम के साथ मेन आरोपी को लुधियाना पंजाब से गिरफ्तार किया और चोरी हुए फ़ोन को भी बरामद किया। आरोपी ने पूछताछ में बताया की उसके दो साथ दोबारा से ट्रेन में घटना को अंजाम देने गये है। जिस पर जीआरपी पुलिस ने तत्परता दिखाई ओर दोनों आरोपियों को ट्रेन से गिरफ़्तार कर लिया, दोनों आरोपियों के पास से माज़ा की बोतल मिली, जिसमें नशीली दवाई मिली हुई थी। 
ये भी पढ़ें : पशुपालन मंत्री ने किसानों और पशुपालकों से मांगे सुझाव

