Temperature In Uttarakhand :उत्तराखंड में बर्फबारी, बिछ गई बर्फ की सफेद चादर
Temperature In Uttarakhand : उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर बदल गया है। जहां प्रदेश के प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। जिससे पहाड़ों के नजारे देखते हर बनते हैं। तो मैदानी इलाकों में हल्की बूंदा बांदी से तापमान में भारी गिरावट आई है। इससे सामान्य जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ विकसित हुआ है। जिसके प्रभाव से अभी कुछ दिन मौसम ऐसे ही रहने वाला है।
चारधाम में बर्फबारी :
Temperature In Uttarakhand : राज्य के चारधाम में भी लगातार बर्फबारी जारी हैै। केदारनाथ, गंगोत्री, बदरीनाथ और यमुनोत्री धाम बर्फ से ढक गए हैं। जहां केदारनाथ धाम में डेढ़ फीट तक बर्फ पड़ चुकी है। जिससे पुनर्निर्माण कार्य ठप पड़ गये हैं। लेकिन इतनी बर्फ के बीच बर्फानी बाबा ललित महाराज भोले की तपस्या में लीन हैं। जिसको देखकर हर कोई हैरान है।
Temperature In Uttarakhand :
मौसम का प्रभाव :
Temperature In Uttarakhand : वहीं बद्रीनाथ हेमकुंड साहिब, औली, माणा और तुंगनाथ सहित ऊंचाई वाले इलाकोें में भी बर्फबारी जारी है साथ ही यमुनोत्री, केदारकांठा, हर्षिल, दयारा बुग्याल में भी बर्फ पड़ रही है। वहीं उत्तरकाशी में बर्फबारी से तापमान में इतनी गिरावट आ चुकी हैं कि गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप से लेकर गंगोत्री तक कई मार्ग बंद हो चुके हैं। तो यहां के इलाकों में पाइप लाइन भी फट गई हैं। जिसके बाद पुलिस और ग्रामीणों को भागीरथी नदी से जल आपूर्ति कराई जा रही है।
ये भी पढ़ें : 26 थानों को कोतवाली में किया जाएगा तब्दील अब होगा इंस्पेक्टर राज