Shardiya Navratri 2022 : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्र पर इस अंदाज में किया कन्या पूजन

Uk Tak News

Shardiya Navratri 2022 : आज पूरे देश में शारदीय नवरात्री की धूम देखने को मिली। आम से लेकर खास तक सभी लोगों ने कन्या पूजन किया। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्र नवमी पर मुख्यमंत्री आवास में कन्या पूजन किया। इस दौरान उन्होंने विधि विधान से कन्या पूजन करने के साथ ही नवदुर्गा कन्याओं को अपने हाथों से भोजन खिलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना माता रानी से की।

Shardiya Navratri 2022 :  Shardiya Navratri 2022

कन्या पूजन :

अपने आवास पर पूजा अर्चना और कन्या पूजन करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे। जहां पर उन्होंने प्रदेश कार्यालय में भी कन्या पूजन किया और कन्याओं से आशीर्वाद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री धामी ने सभी प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी और कहा कि हम सबको मिलकर प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक लेकर जाना है।

Shardiya Navratri 2022

Shardiya Navratri 2022 : बता दें ​कि इस साल नवरात्र कल यानी 5 अक्टूबर को दशमी के साथ समाप्त हो जायेंगे। नवरात्र साल में दो बार आते हैं एक चैत्र तो दूसरे शारदीय नवरात्र। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है, साथ ही भक्त नौ दिनों का उपवास भी करते हैं। कई जगहों पर महाअष्टमी तो कई जगह नवमी मनाई जाती है और व्रत को पूरे होने के बाद कन्या पूजन किया जाता है। मान्यता है कि इन नौ दिनों में व्रत और मां के स्वरूपों की पूजा करने से सभी मनोकामनांए पूरी होती हैं।

Shardiya Navratri 2022

 

ये भी पढ़ें : उत्तरकाशी में आया एवलॉन्च, सीएम धामी ने सेना से मांगी मदद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *