उत्तराखंड

पीएम मोदी के जन्मदिन पर धामों में विशेष पूजा

Uk Tak News

स्लग: पीएम मोदी के जन्मदिन पर धामों में विशेष पूजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उत्तराखंड के प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई।
श्री बद्रीनाथ धाम और श्री केदारनाथ धाम समेत कई मंदिरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना को लेकर धार्मिक अनुष्ठान किए गए।

बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के विकास को लेकर प्रधानमंत्री की परिकल्पना और मास्टर प्लान के तहत लगातार काम किया जा रहा है।

ऋषि प्रसाद सती के मुताबिक, प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के तौर पर देखे जा रहे धामों के पुनर्निर्माण और विकास कार्यों में तेजी आई है। वहीं, प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर उत्तराखंड के तमाम लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

इसी कड़ी में बीकेटीसी की ओर से बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम समेत विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। मंदिरों में विधिवत पूजा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *