Old Age Pension : उत्तराखंड में वृद्धावस्था पेंशन योजना में हुआ बदलाव
Old Age Pension : प्रदेश में वृद्धावस्था पेंशन योजना को लेकर बदलाव किया गया है। अब पति और पत्नी दोनों को ही इस योजना का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही पेंशन में बढ़ोतरी भी की गई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इसके लिए शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।
Old Age Pension:
शासनादेश जारी:
अब वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 1400₹ हर महीने और 33600₹ की सालाना पेंशन मिल सकेगी। आपको बता दें पिछले साल इस योजना में बढ़ोतरी के लिए धामी सरकार ने घोषणा की थी। जिसके बाद कैबिनेट बैठक में इस फैसले पर मुहर लगाई गई। लेकिन प्रदेश में आचार संहिता लागू होने के बाद शासनादेश जारी नहीं हो पाया। हालाकिं अब नई सरकार के गठन होने के बाद वृद्धावस्था पेंशन योजना का शासनादेश जारी हो चुका है।

ये भी पढ़ें : केजरीवाल के घर पर हुआ हमला, हिरासत में तेजस्वी सूर्या

