CM Oath With Ministers : मुख्यमंत्री के साथ यह लेंगे कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
CM Oath With Ministers : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक बार फिर से उत्तराखंड की कमान सौंपी गई है, अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 23 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, जिसके लिए प्रेड ग्राउंड में तैयारियों को पूरा कर लिया गया है , साथ ही आपको बता दें कि मुख्यमंत्री के शपथ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्री मौजूद होंगे |
CM Oath With Ministers :
CM Oath With Ministers : शपथ ग्रहण का समय दोपहर 2:30 बजे का रखा गया है, साथ ही कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही कई कैबिनेट मंत्री भी शपथ ले सकते हैं, इसमें पूर्व में रहे मंत्री एक बार फिर से कैबिनेट की शपथ लेते हुए दिखाई देंगे, सूत्रों की माने तो सुबोध उनियाल, अरविंद पांडे, रेखा आर्य, धन सिंह रावत, बंशीधर भगत, सतपाल महाराज , बिशन सिंह चुफाल, गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री की शपथ लेंगे, तो कई नए चेहरे भी कैबिनेट मंत्री की शपथ लेते हुए दिखाई देंगे |
यें भी पढ़ें : मुख्यमंत्री के नाम पर लगी मुहर , यह लेंगे शपथ