Mid Day Meal : देहरादून में बनी उत्तराखंड की सबसे बड़ी रसोई,  बनेगा मिड डे मील

Uk Tak News

Mid Day Meal : देहरादून में उत्तराखंड की सबसे बड़ी रसोई का आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया है। इस रसोई में बच्चों के लिए मिड डे मील बनेगा और लगभग 35000 छात्रों को पीएम पोषण योजना के तहत भोजन मिलेगा।

Mid Day Meal : Mid Day Mealबच्चों को खाना उपलब्ध :

इस रसोई से 120 सरकारी स्कूलों में 15,000 से अधिक छात्र छात्राओं को भोजन उपलब्ध भी कराया जाएगा। उत्तराखंड की सबसे बड़ी रसोई 10 करोड़ रूपये की लागत से बनकर तैयार हुई है। जो कि लगभग 2 एकड़ भूमि में बनी है और यह देश की 63 वी रसोई है। देश का कोई भी बच्चा कुपोषण का शिकार ना हो और शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को खाना भी उपलब्ध हो पाए। इस सोच के साथ इस रसोई का उद्घाटन आज किया गया है।

Mid Day Meal

Mid Day Meal : इस रसोई में आधुनिक मशीनों के द्वारा खाना बनाया जाएगा। जिसमें की मशीनें एक बार में 20,000 से ज्यादा रोटियां बनाएंगे और 1200 लीटर दाल एक बार में मना सकेंगे साथ ही 100 किलो चावल तक इस रसोई में एक बार में बन जाएंगे, भोजन बनाने के लिए इस रसोई में डेढ़ सौ कर्मचारी भी तैनात किए जाएंगे।

 

ये भी पढ़ें :  केरल राज्य में खुद का इंटरनेट, क्या होंगे फायदे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *