Microplastics Found In Fish : मछली खाने के शौकीन अब हो जाएं सतर्क
Microplastics Found In Fish : अगर आप भी मछली खाने के शौकीन हैं तो थोड़ा सतर्क हो जाएं। हाल ही में वैज्ञानिको ने अलकनंदा नदी के मछलियों में प्लास्टिक के कारण मिलने की पुष्टि की है जो कि बेहद खतरनाक है प्लास्टिक के प्रभाव से अब नदियों की मछलियां भी अछूती नहीं रही है जो की जलीय जीवो के लिए बेहद खतरनाक माना जा रहा है।
Microplastics Found In Fish : 
मछली हो सकती है हानिकारक :
Microplastics Found In Fish : मांसाहारी व्यक्तियों के लिए यह मछली हानिकारक साबित हो सकती है। आपको बता दें कि उत्तराखंड की प्रमुख नदी अलकनंदा में वैज्ञानिकों के शोध के दौरान मछलियों के पेट से प्लास्टिक के कण मिले हैं। विभाग के अध्यक्ष जसपाल सिंह की मानें तो वो अपनी टीम के साथ पिछले कई महीनों से अलकनंदा की मछलियों पर शोध कर रहे हैं। इस दौरान मछलियों के शरीर में प्लास्टिक पदार्थों के छोटे-छोटे कण एवं रेशे की मौजूदगी सामने आई है साथ ही उन्होंने कहा कि आज गंगा और उसकी सहायक नदियों में भारी मात्रा में प्लास्टिक कचरा और पॉलिथीन फेंका जा रहा है जिससे नदियों की जैव विविधता प्रभावित हो रही है।
Microplastics Found In Fish : इसको लेकर पर वैज्ञानिक भी हैरत में है उनका कहना है कि अलकनंदा में मछलियां प्लास्टिक के कण, कपड़ों के रेशे और फॉम को निगल रही हैं। हेमंत नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के हिमालयी जलीय जैव विविधता विभाग के एक शोध में यह खुलासा हो गया है कि अलकनंदा नदी में मछलियों के पेट में माइक्रोप्लास्टिक पॉलीमर के टुकड़े और नाइलोन के महीन कण मिले हैं।
ये भी पढ़ें : भारी बारिश के बीच सीएम धामी ने जनता से मांगा समर्थन