Mahender Bhatt BJP : कांग्रेस नेताओं को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा
Mahender Bhatt BJP : उत्तराखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस नेताओं को लेकर बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि कांग्रेस के कई अपनी पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल होने के लिए आता है।
Mahender Bhatt BJP :
आगामी नगर निगम चुनावों के मद्देनजर प्रदेश में भाजपा तैयारियों में जुटी है और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भाजपा के पदाधिकारियों के साथ मिलकर रणनीति बना रहे हैं। इसी कड़ी में वो रुद्रपुर पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों से मुलाकात की और इस दौरान उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस के कई ऐसे नेता है जो भाजपा में शामिल होने के लिए आवेदन कर रहे हैं और इसके लिए भाजपा ने एक चयन समिति का गठन किया है, जो यह निर्णय लेगी कि आवेदन करने वाले कांग्रेस के कौन से नेता भाजपा में शामिल होंगे।
Mahender Bhatt BJP : उत्तराखंड कांग्रेस की शुरू होने वाली हाथ जोड़ो यात्रा पर महेंद्र भट्ट ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को कांग्रेस जोड़ो यात्रा शुरू करनी चाहिए, क्योंकि उनके कई नेता बीजेपी में शामिल होने वाले हैं।
ये भी पढ़ें : नए साल पर केंद्र सरकार का तोहफा, मिलेगा फ्री राशन