Kailash Chandra Gahtori : कैलाश गहतोड़ी को मिला इनाम, वन विकास निगम की जिम्मेदारी
Kailash Chandra Gahtori: चंपावत के पूर्व विधायक कैलाश चंद गहतोड़ी को सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी विधानसभा सीट चंपावत को छोड़ने का इनाम मिल गया है। उन्हें राज्य वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया है।
Kailash Chandra Gahtori :
कार्यभार संभाला :
उत्तराखंड वन विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी के लिए आज स्वागत कार्यक्रम रखा गया। जिसमें कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उमेश शर्मा काऊ के साथ ही वन विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने उन्हें कार्यभार ग्रहण करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी साथ ही कहा कि उनके नेतृत्व में वन विकास निगम ऊंचाइयों के नए पथ को छुयेगा। वहीं कैलाश गहतोड़ी के समर्थकों ने सीएम धामी का आभार भी जताया।
Kailash Chandra Gahtori : भाजपा के पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उपचुनाव के लिए अपनी विधानसभा सीट छोड़ने के साथ ही उपचुनाव के दौरान पूरा चुनावी कैंपेन संभाला था।
ये भी पढ़ें : कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास दिल्ली के मेदांता में रेफर