Jubin Nautiyal Accident : सिंगर जुबिन नौटियाल का हुआ एक्सीडेंट , हॉस्पिटल में भर्ती
Jubin Nautiyal Accident : फेमस सिंगर जुबिन नौटियाल के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है , पैर फिसलने के कारण उनके सर पर चोट आई है जिस कारण अस्पताल में भर्ती हैं।
Jubin Nautiyal Accident :
मुंबई में सीढ़ियों से पैर फिसलने के कारण जुबिन नौटियाल के सर और पसली में गहरी चोट आई हैं। फिलहाल वह मुंबई के एक हॉस्पिटल में भर्ती हैं। सूत्रों की मानें तो उनकी कोहनी की हड्डी भी टूट गई है साथ ही सिर और माथे पर भी चोटें आई हैं। कहा जा रहा है कि उनके दाएं हाथ का ऑपरेशन किया जाएगा।
Jubin Nautiyal Accident : बता दें कि अपनी आवाज से जुबिन नौटियाल ने कुछ ही समय में लोगों के दिलों में जगह बना ली हैं। वहीं अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके फैंस जल्द से जल्द जुबिन नौटियाल के ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
ये भी पढ़े : मुख्यमंत्री के आदेश पर चौकी इंचार्ज सस्पेंड, किया था ऐसा