CM Pushkar Dhami : असमंजस में धामी सरकार , विभागों का नहीं हो पाया बंटवारा
CM Pushkar Dhami : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार को उत्तराखंड में बने हुए 5 दिन बीत चुके हैं। लेकिन अभी तक मंत्रियों के विभागों का बंटवारा नहीं हो पाया है। धामी सरकार में 8 मंत्री तो बन गए हैं, लेकिन शपथ के बाद अभी तक मंत्री विभाग मिलने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि कल से विधानसभा सत्र भी शुरू हो रहा है। लेकिन अभी विभागों का बंटवारा नहीं हुआ है, तो मंत्री सत्र में बिना विभागों के ही शामिल होंगे।
CM Pushkar Dhami: 
विभागों पर मंत्रियों की नजर :
धामी सरकार में सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, रेखा आर्य को दूसरी बार कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी मिली है। जबकि प्रेमचंद अग्रवाल, सौरव बहुगुणा और चंदन राम दास मंत्रिमंडल के नए चेहरे हैं। उत्तराखंड में चर्चा यह भी है कि पुराने मंत्रियों के विभागों को भी बदला जा सकता है और नए चेहरों को बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
CM Pushkar Dhami : धामी सरकार के कैबिनेट मंत्रियों की नजर बड़े महकमें पर है। इसमें लोक निर्माण विभाग, शिक्षा, स्वास्थ्य, उर्जा, आबकारी खनन, राजस्व, पर्यटन, उद्योग, कार्मिक, गृह विभाग शामिल हैं।
ये भी पढ़ें : सूरज के सितम और गर्मी में लू से ऐसे करें बचाव..