Chief Minister Pushkar Dhami : मुख्यमंत्री पुष्कर धामी मिट्टी लेने पहुंचे ,शहीद चित्रेश बिष्ट के घर
Chief Minister Pushkar Dhami : मुख्यम्नत्री पुष्कर सिंह धामी आज शहीद चित्रेश बिष्ट के घर आँगन की मिट्टी लेने पहुंचे ,साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने शहीद चित्रेश बिष्ट के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित भी की ,आपको बता दे आज ही के दिन 2 साल पहले शहीद चित्रेश बिष्ट जम्मू कश्मीर के नौसेरा सेक्टर में हुए ब्लास्ट में शहीद हो गए थे |
Chief Minister Pushkar Dhami : आज उनकी बरसी पर मुख्यमंत्री धामी उनके आवास पर पहुंचे, और उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया, और सैन्यधाम के लिए शहीद के आँगन की मिटटी ली , साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने कहा की देश के लिए शहीद हुए चित्रेश बिष्ट और उत्तराखण्ड के सभी शहीदों पर हमें गर्व है, देश की रक्षा, एकता के लिए अपने प्राणों का बलिदान करने वाले शहीदों को नमन करता हूँ |
Chief Minister Pushkar Dhami :
Chief Minister Pushkar Dhami : साथ मुख्यम्नत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखण्ड में पांचवे धाम के रूप में सैन्यधाम बनाने का संकल्प लिया है , यह सैन्यधाम भव्य बनाया जायेगा ,जिसमे शहीद सैनिकों के आंगन की मिट्टी सैन्यधाम में लाई जा रही है, इससे आने वाली पीढ़ियों के स्मरण में हमारे शहीद जवान रहेंगे ,मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद चित्रेश बिष्ट के माता-पिता ने कठिन दौर देखा है, राज्य सरकार हमेशा उनके साथ है।