Case Filed Against Cabinet Minister : आचार संहिता के उल्लंघन में कैबिनेट मंत्री पर मुकदमा दर्ज
Case Filed Against Cabinet Minister : प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। ऐसे में आचार संहिता लगने के बाद चुनाव आयोग सख्त रुख अपना रहा है। प्रदेश में धारा 144 लागू होने के बाद भी कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और चमोली के भाजपा जिला अधिकारी रघुवीर बिष्ट ने 11 पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिस पर चुनाव आयोग में मुकदमा दर्ज हुआ है और रिपोर्टिंग ऑफिसर की तरफ से नोटिस जारी करते हुए 24 घंटों के अंदर अपना पक्ष रखने के लिए कहा है।
Case Filed Against Cabinet Minister: 
कांग्रेस ने की शिकायत: 
Case Filed Against Cabinet Minister : दरअसल सोशल मीडिया पर गोपेश्वर की एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें भाजपा पार्टी के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत कुछ पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। जिसके बाद कांग्रेस ने शिकायत की थी। जिस पर चमोली भाजपा जिला अध्यक्ष और धन सिंह रावत के साथ ही 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा की इस बैठक में धारा 144 का उल्लंघन किया गया है। वहीं चमोली जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट का कहना है कि पार्टी की ओर से आचार संहिता का कोई उल्लंघन नहीं किया गया है और कांग्रेस को अपनी हार नजर आ रही है, ऐसे में वह किसी भी तरीके का आरोप लगा रही है।
ये भी पढ़ें: प्रदेश में हजारों की संख्या से कोरोना का कहर जारी