Friday, July 24, 2026
Latest:
उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे फरियादियों की सुनी समस्या

Uk Tak News

मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को देहरादून हाथी बड़कला स्थित कैंप कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न स्थानों से पहुंचे लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान विभिन्न जगहों से पहुंचे फरियादियों ने मंत्री गणेश जोशी के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा।

जिस पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर ही कई फरियादियों की समस्या का संबधित अधिकारियों को टेलीफोन के माध्यम से शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *