Auli Winter Games 2022 : औली नेशनल विंटर गेम्स में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Auli Winter Games 2022 : औली के विश्व प्रसिद्ध नंदा देवी स्की स्लोप पर तीन दिवसीय नेशनल विंटर गेम्स शुरू हो गए हैं। पूरे दो साल बाद औली में आयोजित हुए नेशनल स्की एंड स्नो बोर्ड चैंपियनशिप के लिए इस बार मौसम भी शानदार है। भारी बर्फबारी के बीच खिलाड़ीयों के साथ ही दर्शक भी खूब इंजॉय कर रह हैं। पहले दिन अल्पाइन स्कीइंग की जाइंट सलालम प्रतियोगिता में 55 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
Auli Winter Games 2022 :
खिलाड़ियों का दमखम :
Auli Winter Games 2022 : चैंपियनशिप में 17 राज्यों के 250 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन सेना के स्कीयर देवेंद्र गुरंग ने स्वर्ण, आसिफ इजाज ने रजत व सुनील कुमार ने कांस्य पदक झटके। महिला वर्ग की जाइंट सलालम स्पर्धा में हिमाचल की इंटरनेशनल स्कीयर आंचल ठाकुर ने स्वर्ण, संध्या ठाकुर ने रजत और तनुजा ठाकुर ने कांस्य पदक जीतकर पदक तालिका में स्थान बनाया साथ ही सेना व हिमाचल का दबदबा रहा।
कई खिलाड़ी शामिल :
Auli Winter Games 2022 : इनॉग्रेशन के दौरान चीफ सेक्रेटरी और मुख्य सचीव डॉ एसएस संधू ने कहा कि उत्तराखंड अपने खूबसूरती के लिए देशभर के राज्यों में खासा स्थान रखता है। वहीं चुनाव आयोग से प्रतियोगिता आयोजित कराने की स्वीकृति मिलने के बाद आयोजक जीएमवीएन, आईटीबीपी, पर्यटन व स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से शॉर्ट टाइम में बेहतर तैयारी की गई है। औली में तमिलनाडृ, कर्नाटक, हिमाचल जैसे राज्यों से 250 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया है।
ये भी पढ़ें : पीएम मोदीे ने वीडियो कॉन्फ्रंसिंग के दौरान ये क्या कह दिया….