Amazon Alexa : अब दादी की आवाज में कहानियां सुनाइएगा अमेजॉन अलेक्सा
Amazon Alexa : अब दादी की आवाज में कहानी सुनाने के लिए अमेज़न एक नए एलेक्सा फीचर पर काम कर रहा है। जो वर्चुअल असिस्टेंट को आपके परिवार के सदस्यों की आवाज की नकल करने देगा। इसके बाद सोते समय आपकी पसंदीदा कहानियां भी सुनाएगा।
Amazon Alexa :
कहानियां सुनाइएगा अलेक्सा :
अमेजन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट रोहित प्रसाद का कहना है कि निसंदेह हमारे सपने और साइंस फिक्शन हकीकत बनते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए अलेक्सा टीम ने 1 मिनट के भाषण का इस्तेमाल किया है। एक प्रस्तुति के दौरान एक बच्चे ने पूछा क्या अलेक्सा मुझे दादी की आवाज में जादूगर की कहानियां सुना सकते हो। एलेक्सा ने कहा हां और तुरंत अपनी आवाज बदल कर दादी की आवाज में कहानी सुनानी शुरू कर दी। जो की बच्चे की दादी की आवाज लग रही थी।

Amazon Alexa : दुनिया भर में एलेक्सा डिवाइस की डिमांड बढ़ रही है। आजकल लोग एलेक्सा का उपयोग अपने पसंदीदा गाने चलाने लेटेस्ट सुर्खियों को पढ़ने और अपने लिविंग रूम में रोशनी को कम करने और भी बहुत कुछ करने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब रहेंगे जनता के बीच, इस दिन करेंगे दौरे

