उत्तराखंड

पेपर लीक कांड में धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन जारी

Uk Tak News

यूकेएसएसएससी पेपर लीक कांड में धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन जारी है। सुल्तानपुर में मुख्य आरोपी खालिद मलिक के नजदीकी रिश्तेदारों के घरों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हुई। मौके पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने अवैध दुकान को गिराकर साफ संदेश दे दिया कि नकल माफियाओं को किसी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में लोगों ने राहत की सांस ली और खुले तौर पर सरकार के इस फैसले का समर्थन किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की सख्ती ही आने वाले समय में नकल माफियाओं के हौसले तोड़ सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *